17 अक्टूबर 2014 - 20:02
 अरब दुनिया और इस्लामी जगत के सभी संकटों का जिम्मेदार अमेरिका।

हिज़्बुल्लाह लेबनान के उप महासचिव शेख नईम कासिम ने ताकीद के साथ कहा है कि अरब दुनिया और इस्लामी जगत के सभी संकटों के लिए जिम्मेदार, अमेरिका है।

विलायत पोर्टलः हिज़्बुल्लाह लेबनान के उप महासचिव शेख नईम कासिम ने ताकीद के साथ कहा है कि अरब दुनिया और इस्लामी जगत के सभी संकटों के लिए जिम्मेदार, अमेरिका है। उन्होंने दक्षिण बैरूत के बाहरी इलाके में शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका, क्षेत्र के भंडारों और क्षेत्र के देशों के भविष्य पर धाक जमाने की कोशिश कर रहा है। शेख नईम कासिम ने कहा कि अमेरिका अपने हितों के लिए न केवल क्षेत्र के देशों के भंडार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है बल्कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्षेत्र की जनता की जानों से खेलने से भी परहेज़ नहीं करता है। उन्होंने हिज़्बुल्लाह लेबनान की उपलब्धियों को शहीदों के ख़ून का नतीजा बताया और कहा कि हिज़्बुल्लाह ने अपने देश की सेना के साथ मिलकर सीरिया संकट का बचाव किया है। हिज़्बुल्लाह लेबनान के उप महासचिव शेख नईम कासिम ने इसी तरह क्षेत्रीय देशों के खिलाफ़ अमेरिकी षड़यंत्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि तकफ़ीरी आतंकवाद, अमेरिका द्वारा तैयार की गई रेड लाईनों को पार कर चुका है कि अब खुद अमेरिका के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।